जल्द ही बाज़ार में होगी अनिल कपूर की बायोग्राफी, लेकिन

Prev Article Next Article

Share with Friends!!

  • Facebook
  • Twitter
  • Google+
  • Pinterest

जल्द ही बाज़ार में होगी अनिल कपूर की बायोग्राफी, लेकिन…। अनिल कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी है।  जल्द ही आप अनिल पाजी की ज़िंदगी से जुडी ‘ख़ुफ़िया’ बाते जान पाएंगे। दरअसल बॉलीवुड के झक्कास हीरो ने अपनी आत्मकथा बाज़ार में लाने का फैसला किया है।  आशा पारेख, ऋषि कपूर और करण जौहर के बाद ये चौथे स्टार है जो अपनी जीवनी इसी साल रिलीज़ करने जा रहे है। वैसे अनिल कपूर ने पहले ही साफ़ कर दिया है कि उनकी किताब में लोगो को कोई मसाला नहीं मिलेगा।

Source

उन्होंने ये भी कहा, “मैं कोई बड़ा खुलासा नहीं करने वाला हूं। मैंने अपनी यात्रा को ईमानदारी के साथ बयां किया है। और इसका मकसद किसी की भावनाओ को ठेस पहुँचाना नहीं है। मैंने 23 साल की उम्र में एक्टिंग की शुरुआत की थी। भगवान् की कृपा से आज मैं 61 साल का हूं और फिल्म इंडस्ट्री में अपने बच्चो के साथ काम कर रहा हूं। मेरी कहानी से बहुत कुछ सीखा और समझा जा सकता है”।

Source

अनिल कपूर के करीबी दोस्त और पत्रकार खालिद मुहम्मद उनकी बायोग्राफी लिख रहे है। अनिल ने बताया कि यह सिर्फ खालिद ही कर सकते है, और कोई नहीं क्योकि हम दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते है। वह मेरे दोस्त ही नहीं बल्कि अच्छे लेखक और क्रिटिक भी है

Prev Article Next Article
loading...