इन सुपरस्टार्स का नाम भारत की सीमा से परे है

Prev Article

Share with Friends!!

इन सुपरस्टार्स का नाम भारत की सीमा से  परे है | हॉलीवुड की तुलना में अक्सर हम बॉलीवुड स्टार्स को अंडरएस्टीमेट करते है | बता दे, कई बॉलीवुड सितारे है, जिनको देश में ही नहीं अपितु विदेशो में भी काफी सराहा गया है | और ये सिलसिला शम्मी कपूर के ज़माने से चला आ रहा है | आप जानते होंगे, 70s  और 80s के दौर पर ईराक में शम्मी कपूर के चाहने वालो की बड़ी भारी मात्रा थी | वो शम्मी कपूर के डांस स्टाइल और गाने, ‘कोई मुझे जंगली कहे’ बार बार सुनते थे |

Source

इसके बाद आज भी राज कपूर का फैन कौन नहीं है | सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि उनके फैंस रशिया तक फैले हुए थे | सुनने में तो ये भी आया था की उनके फैंस ने उन्हें बिना वीज़ा के रशिया बुला लिया था और उन्हें वहां बहुत प्यार दिया | महानायक अमिताभ बच्चन के फैंस क्या होते है, ये इजिप्ट में जाकर देखिये | एक बार तो एयर पोर्ट पर उनके फैंस ने ऐसा घेर लिया कि उनका इमीग्रेशन होटल में पहुंचकर किया गया |

Source

डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती और किंग खान शाहरुख़ खान ने भी विदेशो में कम नाम नहीं कमाया | आमिर खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का जलवा भी विदेशो में बहुत ज्यादा दिखता है | ये लेटेस्ट स्टार है, इन दिनों भारत से बाहर ज्यादा पॉपुलर हो रहे है | बता दे, आमिर की फिल्म ‘दंगल’ ने चाइना में गजब का बिज़नेस किया है |

Prev Article
loading...