इसे सुपरस्टार बनाने के लिए माँ ने घर से ही भगा दिया था | अगर आज भोजपुरी फिल्मो पर कोई राज कर रहा है तो वो है रवि किशन | और सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई फिल्मो में भी रवि काम कर चुके है | रवि किशन को आज किसी भी परिचय की जरुरत नहीं है, वो भोजपुरी फिल्मो के जरिये लाखो को अपना दीवाना बना चुका है |
Source
आज उनके पास वो सबकुछ है, जिसका सपना हर कोई देखना चाहता है | परन्तु एक समय ऐसा भी था जब उनके पास रहना तो दूर बल्कि खाने के पैसे भी नहीं होते थे | अगर काम मिलता तो खाना खा लेते, नहीं तो भूखे ही सो जाते | रवि ने खुद एक बार बताया कि उन्हें बचपन से एक्टिंग का शौक था, और वो सुन्दर भी थे, इसलिए एक्टिंग करने के लिए वो कभी कभी महिला का रोल भी कर लेते थे | ये सब पिताजी को पसंद नहीं था |
Source
पिताजी हमेशा कहते थे कि ये खानदान का नाम खराब करेगा, और नाराज होकर कई बार पिटाई भी कर देते थे | एक बार तो ऐसा पीटा, माँ ने बचाने की कोशिश भी की लेकिन पिताजी फिर भी ना माने | इसके बाद माँ ने कहा कि बेटा जान बचाकर यहाँ से भाग जाओ | माँ की बात मान मैंने वो घर छोड़ दिया और मुंबई पहुँच गया | रवि आज जिस मुकाम पर है, वो किसी से छुपा नहीं है |