एक साथ TV शो में दिख सकते हैं Salman Khan और Sanjay Dutt लेकिन Bigg Boss में नहीं

Share with Friends!!

निर्माता साजिद खान अब छोटे परदे पर एक टी वी शो होस्ट करने जा रहे है, उनके को-होस्ट होंगे बॉलीवुड के स्टार रितेश देशमुख | और इस शो का नाम होगा यारो की बारात | फिल्म बैंगो की शूटिंग खत्म कर चुके रितेश देशमुख आजकल फिल्म की प्रमोशन में व्यस्त है, जैसे ही समय मिलेगा वो अपने टी वी शो की शूटिंग शुरू कर देंगे | ये शो अक्टूबर के अंत में टी वी पर दिखाया जायेगा | इस शो में फ़िल्मी सितारे कुछ अलग ही अंदाज़ में गेम खेलते नज़र आएंगे | अगर सूत्रों की माने तो एक दूसरे के विरोधी समझे जाने वाले सुपर स्टार सलमान खान और संजय दत्त इस टी वी शो के जरिये एक साथ दिख सकते है |

Source

दोनों ने पहले भी बिग बॉस (2011 ) को एक साथ होस्ट करके बहुत तहलका मचाया था | परंतु उसके बाद संजय दत्त को जेल हो गयी | काफी समय जेल के अंदर रहकर जब वो फरवरी 2016  में जेल से बाहर आये तो सलमान खान उनसे मिलने नहीं गए | इतनी दूरिया होने के बाद अगर वो दोनों शो में आते है, तो उनकी मस्ती देखनी दिलचस्प होगी |  जब उन दोनों को शो के बारे में बताया गया, उन दोनों की प्रतिक्रिया सकारात्मक  थी | अब दोनों को अक्टूबर में डेट्स है या नहीं, ये देखना बाकी है |

Featured Image Source

loading...