चलो जानते है बॉलीवुड के ये सितारे कितने अन्धविश्वासी है

Share with Friends!!

चलो जानते है बॉलीवुड के ये सितारे कितने अन्धविश्वासी है | अक्सर ये देखा जाता है कि अगर काली बिल्ली रास्ता काट जाए तो ये अपशगुन माना जाता है | सभी के अपने अपने रीति-रिवाज़, परम्पराए और मान्यताओ के साथ अपने कुछ अंधविश्वास भी होते है | अगर हम ऐसी किसी बात पर विश्वास करते है, तो कोई नई बात नहीं है, क्योकि हमारे बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी इस लिस्ट में शामिल है |

Source

क्या आप जानते है कि इस समय नंबर वन पर अपनी जगह बनाने वाले अक्षय कुमार अपनी फिल्म के रिलीज़ होने से पहले देश से कही बाहर चले जाते है | उनका मानना है कि अगर वो यही रहेंगे तो उनकी फिल्म अच्छा बिज़नेस नहीं करेगी | इसी के साथ सुपरस्टार ऋतिक का कहना है कि घर से बाहर जाते समय वो कभी भी दही और चीनी  खाना नहीं भूलते | ये अंधविश्वास भी उन्हें बचपन से ही है | इसके बाद महानायक अमिताभ ने भी ये स्वीकारा है कि वो कभी भी लाइव मैच नहीं देखते है |

Source

उन्होंने जब जब ऐसा किया है तब तब भारतीय टीम की हार हुई है | और बॉलीवुड के किंग खान भी ये मानते है कि उनके लिए 555 नंबर बहुत भाग्यशाली है |  उनकी कार और मोबाइल दोनों में ये नंबर जरूर होता है | इस खबर में यदि सलमान का नाम ना हो तो ये ठीक ना होगा | इसीलिये उनके बारे में सबको पता हो कि वो अपने ब्रेसलेट को खुद से दूर नहीं करते है | ये ब्रेसलेट ही शायद उनकी फिल्मो को हिट करवाता है, ये सलमान का मानना है |

loading...