जानिए, रातो – रात  स्टार बनने वाले सलमान खान को इस फिल्म में एंट्री कैसे मिली |

Share with Friends!!

जानिए, रातो – रात  स्टार बनने वाले सलमान खान को इस फिल्म में एंट्री कैसे मिली | आज सलमान के बारे में कुछ भी कहना शायद सूरज को रोशनी दिखाने जैसा होगा | 42 करोड़ दिलो में अपनी जगह बनांने वाले सलमान खान मुंबई के बांद्रा स्थित गैलक्सी अपार्टमेंट में रहते है |  वो नीचे के फ्लोर में रहते है और ऊपर के फ्लोर पर उनकी फॅमिली रहती है | सलमान की फॅमिली हर त्यौहार मनाती है | उनके पिता मुसलमान है | माँ हिन्दू है | सलमान की सौतेली माँ हैलन क्रिश्चन है |

Source

अरबाज़ की बीवी मलाइका अरोड़ा (उनका अब तलाक हो गया है ) पंजाबी है | सोहेल की पत्नी सीमा सचदेवा भी पंजाब से ताल्लुक रखती है | बताया जाता है कि शुरूआती दिनों में सलमान अपने पिता और परिवार से छिपकर सी रॉक होटल जाया करते थे | वह वहां जिम और स्विमिंग करते थे | इसी होटल में ही पहली बार वो अपने जीजा अतुल अग्निहोत्री से मिले थे | सलमान को घुड़सवारी का भी शौक था जो आज तक बरकरार है |

Source

रातो रात स्टार बनने वाले इस स्टार की दिलचस्प बात ये है कि ‘मैंने प्यार किया’ के लिए सलमान, डाइरेक्टर सूरज बड़जात्या की पहली पसंद नहीं थे | सूरज बतौर डाइरेक्टर इस फिल्म से डेब्यू कर रहे थे | सूरज बताते है कि वो ऑडिशन लेकर थक गए थे, उन्होंने तय किया कि अब अगला जो भी बंदा आएगा उसे फिल्म में हीरो बना लेंगे | अगला ऑडिशन सलमान का था और उसके बाद क्या हुआ ये जगजाहिर है |

loading...