जानिये पाकिस्तान, बॉलीवुड की कौन सी फिल्म का रीमेक बनाने जा रहा है |

Share with Friends!!

जानिये पाकिस्तान, बॉलीवुड की कौन सी फिल्म का रीमेक बनाने जा रहा है | भारत और पाकिस्तान के रिश्ते हमेशा से ही ठीक नहीं रहे है |  इस दोनों देशो का कुछ न कुछ प्रभावित होता रहा है | कभी खेलो को इससे नुक्सान तो कभी अच्छे अभिनेताओ को दिक्कत | लेकिन शायद ये एक अच्छी खबर है कि पहली बार पाकिस्तान में बॉलीवुड फिल्म का रीमेक होने जा रहा है | आपको याद होगा काफी फेमस एक भारतीय फिल्म ‘अर्थ’ के नाम से आई थी |

Source

इसमें राज किरण , शबाना आज़मी, स्मिता पाटिल और कुलभूषण खरबंदा ने इसमें लीड रोल निभाया था |  पाकिस्तान के मशहूर एक्टर शान शाहिद इसका निर्देशन करने वाले है | सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म का नाम ‘ अर्थ 2 ‘ होगा | शान शाहिद इस फिल्म के निर्देशन के साथ एक्टिंग भी करने वाले है | ये भी संभव है कि शान इसमें राज किरण का रोल प्ले करे |

Source

और स्मिता पाटिल का रोल हुमायना मलिक के हिस्से में आया है | वो ‘बोल’ जैसी फेमस फिल्म में लीड रोल प्ले कर चुकी है | कुलभूषण के रोल में आप मोहबीब मिर्ज़ा को देख पाएंगे | इसके साथ उज्मा हसन इसमें शबाना आज़मी के रोल में दिखाई देने वाली है | भले ही स्मिता पाटिल आज हमारे बीच नहीं है लेकिन हुमायना मलिक इस रोल को निभाने के लिए बहुत उत्सुक है |

loading...