बॉलीवुड की इस पार्श्व गायिका का पुतला मैडम तुसाद संग्रहालय में लगेगा | मैडम तुसाद संग्रहालय को चलाने वाली कंपनी मर्लिन इंटरटेनमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक और महाप्रबंधक अंशुल जैन ने बताया कि दादा साहिब फाल्के और पद्मभूषण जैसे पुरस्कारों से सम्मानित जानी मानी गायिका आशा भोंसले जल्दी ही मैडम तुसाद संग्रहालय में दुनियां की मशहूर शख्सियतों के बीच दिखाई देंगी |
Source
उनका मोम का पुतला संग्रहालय में लगेगा | जैन ने कहा कि 6 दशक से ज्यादा समय तक अपनी आवाज़ से लोगो को मंत्रमुग्ध करती रही आशा भोंसले एक महान गायिका है | उनके चाहने वालो में बड़े बूढ़े,बच्चे और जवान हर उम्र के लोग शामिल है | गायिकी की दुनियां में उनके योगदान का हर कोई कायल है |
Source
ऐसे में उनका पुतला संग्रहालय में लगाने की घोषणा करते हुए हमें अपार हर्ष हो रहा है | आशा भोंसले का पुतला संग्रहालय में बॉलीवुड के जाने माने गायक और गायिकाओं के पुतलो के बीच रखा जाएगा | पुतले में आशा भोंसले बैठी हुई मुद्रा में दिखाई देंगी | करोडो दिलो पे राज़ करने वाली इस गायिका की मधुर आवाज़ के दीवाने और आशा के फैंस के लिए ये अच्छी खबर साबित होगी |