महानायक अमिताभ बच्चन अपना 75 वां जन्म दिन नहीं मना रहे, साथ में वो दीवाली पर भी कोई जश्न नहीं करेंगे

Prev Article Next Article

Share with Friends!!

महानायक अमिताभ बच्चन अपना 75 वां जन्म दिन नहीं मना रहे, साथ में वो दीवाली पर भी कोई जश्न नहीं करेंगे। अमिताभ बच्चन ने एक महीना पहले ही कह दिया था कि वो अपना 75 वां जन्म दिन नहीं मनाएंगे और ना ही दीवाली मनाएंगे।  तो क्या समधी के निधन की वजह से बिग बी ने किया है जश्न मनाने से परहेज़ या कोई दूसरा कारण है इसके पीछे। बिग बी अब 75 साल के हो गए है, बेशक उनके फैंस उनका 75 वां जन्म दिन मनाने की तैयारियां कर रहे थे, लेकिन  महानायक ने उन्हें ऐसा करने के लिए मना कर दिया था। उन्होंने साफ़ साफ़ कहा कि वो किसी भी जश्न  मनाने के मूड में नहीं है।

Source

उन्होंने इसकी वजह नहीं बताई लेकिन माना जा रहा है कि ऐसा उनके समधी और बहू  ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्ण राज़ राय के निधन की वजह से हो रहा है। कुछ समय पहले ही लम्बी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था। ‘पीकू’ स्टार शहंशाह अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पर अधिक जानकारी साँझा की,  उन्होंने कहा “नहीं, इस बार 75वे जन्मदिन पर किसी भी तरह का जश्न नहीं”।

Source

और इस जश्न न मनाने का कारण उन्होंने शहर में न होने की संभावना बताया। बिग बी ने अपने करोडो फैंस को भी मना कर दिया है ।  जश्न भले ही न मनाये, अमित जी लेकिन बॉलीवुड जलवा की तरफ से आपको शुभ कामनाये। 

Prev Article Next Article
loading...