लम्बे अरसे बाद ,फिर से सबको पीछे छोड़, इस एक्टर ने 5 फिल्मे एक साथ साइन कर ली |
Source
दो दशक पहले जब शाहरुख़, सलमान, आमिर और अक्षय का दौर अपने शबाब पर था तब एक ऐसे लड़के की एंट्री फ़िल्मी जगत में हुई जिसने अपनी एक्टिंग के बलबूते से सबको हिला दिया था | क्या आप जानते है, इस लड़के को भट्ट कैंप द्वारा खोजा गया था और अपने बैनर तले बनी फिल्म आशिकी में कास्ट किया था | उस पहली फिल्म ‘आशिकी’ से जबरदस्त तहलका मचाने वाले उस लड़के का नाम है राहुल रॉय | उस 90 के दशक में अपनी पहली फिल्म से ही बॉलीवुड में उन्हें नया मुकाम मिल गया | उसके बाद तो राहुल का सिक्का फिल्म इंडस्ट्री में चमक उठा | इस दौरान उनकी फिल्म ‘मँझदार’ और ‘दिलवाले कभी ना हारे’ जैसी फिल्मो में इनको काफी पसंद किया गया |
Source
पर सफलता सदा कायम नहीं रहती, इसके कुछ समय बाद उनका सितारा सूरज की तरह ढलने लगा | लगातार उनकी कई फिल्मे फ्लॉप रही | ना जाने उसके बाद उन्होंने क्या किया और कहां चले गए,कोई नहीं जानता | परन्तु अब एक बार फिर बॉलीवुड पर एक बड़े धमाके के साथ वापसी कर रहे है | उन्होंने एक साथ 5 फिल्मे साइन कर ली है | फैंस का वही प्यार रहा तो वो फिर से अपना जलवा दिखाने में कामयाब होंगे |