सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’ का ट्रेलर – अरे इसे पहले भी कहीं देखा है |

Share with Friends!!

सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’ का ट्रेलर – अरे इसे पहले भी कहीं देखा है | हाल ही में करोडो दिलो पर राज़ कर रहे सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का ट्रेलर देखा, देखते ही ऐसा लगा जैसे इसे पहले भी कही देखा है | क्योकि ये मूवी साल 1962 चाइना और भारत के युद्ध पर बेस्ड है | इस ट्रेलर में महात्मा गांधी भी दिखाए गए है, जो की 1948 में ही ये दुनिया छोड़कर चले गए थे, यानि कि ये सीन पहले का दर्शाया गया है |

Source

लगता है सलमान खान को उस समय बहुत छोटा यानि बचपन के शॉट में दिखाया गया होगा | सलमान को देखकर लगता  है कि कहानी का कांसेप्ट विश्वास और सच्चाई पर बेस्ड है | यहाँ हम आप को बता दे कि अगर आपने हॉलीवुड मूवी ‘लिटिल बॉय’ देखी है तो उस में ये रोल छोटे लड़के ने किया था और ट्यूबलाइट में ये सलमान खान कर रहे है  जैसे लिटिल बॉय में उस लड़के के पिता वॉर में है वैसा ही इस फिल्म में सलमान के भाई इंडियन आर्मी के रूप में वॉर में जाने के लिए तैयार है | परन्तु सीन ही नहीं काफी कुछ संवाद भी इस लिटिल बॉय फिल्म से मिलते जुलते है |

Source

हम ये नहीं कह रहे कि सलमान की फिल्म लिटिल बॉय की कॉपी है, अगर आप भी यही सोचेंगे तो फिल्म का मज़ा नहीं ले पाएंगे | लेकिन फिल्म देखने के बाद आप ये जान जाएंगे की लिटिल बॉय में उसने एक जापानी को अपना दोस्त बनाया था वही सलमान भी इस फिल्म में छोटे लड़के को अपना दोस्त बना रहे है | वैसे ये मूवी ईद पे यानि 23 जून को रिलीज़ हो रही है |

loading...