Golmaal 4 में एक और हीरो की भी तलाश है

Share with Friends!!

क्या आप भी इंतज़ार कर रहे है फिल्म गोलमाल 4 का | इस फिल्म में अजय देवगन तो होंगे ही, साथ में एक और हीरो की भी तलाश है | आजकल अजय देवगन अपनी शिवाय फिल्म को लेकर बहुत चर्चा में है | फिर अचानक से ही अपने एक नए गाने की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रहे है | इस गाने की लोकेशन की भी चर्चा चल रही है | गाने का टाइटल है ‘दरखास्त ‘ उस गाने की जो तस्वीरे है,वो बेहद खूबसूरत है | अब इसमें कोई शक नहीं कि इन तस्वीरों के बाद, अजय के फैंस, इस फिल्म के लिए और भी एक्साइटेड हो जाएंगे |

Source

परंतु अब हम अजय की शिवाय फिल्म के बाद गोलमाल 4 की बात करते है | अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अगले साल 4 अगस्त 2017 को ये फिल्म रिलीज़  हो सकती है | पहले तो इसकी स्टार कास्ट डिसाइड हो रही है | इसमें परणीति चोपड़ा का नाम जोड़ा जा रहा है | उसके बाद सोनम कपूर का नाम भी आता है, और अगर सोनम फाइनल होती है, तो अजय और सोनम की जोड़ी खूब जमेगी | ये जोड़ी पहले भी सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचा चुकी है | अजय के साथ दूसरे हीरो के लिए, खुद अजय ने  संजय दत्त का नाम सजेस्ट किया है |

Featured Image Source

loading...