Priyanka Chopra, फिर से अपने भारत में

Share with Friends!!

प्रियंका,  फिर से अपने भारत में | साल 2016 हॉलीवुड में व्यतीत करने के बाद प्रियंका फिर से इंडिया में लौट आयी है | फिल्म ‘ जय गंगाजल ‘ को छोड़ दिया जाए तो, 2016 में उनकी कोई हिंदी फिल्म नहीं आयी | लेकिन प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि 2017 में वो दो फिल्मो में नज़र आएगी |

Source 

अभी तक अंतरराष्टीय स्तर पर शोहरत हासिल करने वाली प्रियंका इस साल अमरीकी टीवी सीरीज़ ‘ क़्वांटिको ‘ और हॉलीवुड फिल्म ‘ बेवॉच ‘ को लेकर व्यस्त रही | लेकिन स्टारडस्ट अवार्ड्स के रेड कार्पेट पर बातचीत में 34 वर्षीय इस एक्ट्रेस ने बताया कि 2017  में वो दो फिल्मे करने जा रही है | उनकी रिलीज़ होने जा रही फिल्म में ड्वेन जॉनसन और जैक एफोन जैसे हॉलीवुड के बड़े अभिनेता नज़र आएंगे |  प्रियंका ने बताया कि प्रचार के लिए फिल्म के कलाकार भारत भी आएंगे | इसी के साथ एक खबर ये भी है कि प्रियंका अब असम की ब्रांड एम्बेसेडर बनने जा रही है |

Source

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर द्वारा पेशकश अस्वीकार किये जाने के बाद असम सरकार ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका दो सालो के लिए राज्य के पर्यटन की ब्रांड एम्बेसेडर होंगी | असम के पर्यटन मंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा ‘ हमने सचिन से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया | उसके बाद हमने प्रियंका चोपड़ा को इसके लिए तय किया है’ |  मतलब साल 2017 प्रियंका अपने भारत में ही रहने वाली है |

 
loading...