एक ही रात में सुपरस्टार बनने वाले ये सितारे कहाँ गुम हो गए | हर साल बहुत से नए चेहरे फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करते है | इनमे से कुछ आगे चलकर स्टार बनते है और कुछ गुमनामी की गलियों में खो जाते है | कई नए चेहरों को पहली ही फिल्म में वो स्टारडम मिल जाता है जो भुलाये नहीं भूलता, परन्तु फिर भी वो सिर्फ ‘वन फिल्म वंडर’ बनकर रह जाते है |
Source
‘राम तेरी गंगा मैली हो गई’ फिल्म से डेब्यू करने वाले कपूर खानदान के राजीव कपूर एकमात्र ऐसे चिराग है जो इस फिल्म को सुपरहिट करने के बाद कही खो गए | दिग्गज एक्टर राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव रातो रात स्टार बन गए थे, उनकी फिल्म ‘लव स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था लेकिन उसके बाद सिनेमाई परदे ने उन्हें नकार दिया | इसके बाद फिल्म ‘आशिकी’ को आप कभी नहीं भूल पाएंगे, हीरो राहुल रॉय ने लवर बॉय की छवि जनता के दिलो पर छोड़ दी थी |
Source
फिल्म के गाने भी सुपरहिट थे लेकिन उसके बाद वो फिल्म इंडस्ट्री में आगे नहीं बढ़ पाए | हाँ बिग बॉस के पहले सीज़न के विनर जरूर बन गए थे | इसी के साथ क्यूट मुस्कान लिए फिल्म ‘मासूम’ से जुगल ने भी डेब्यू किया और एक दो फिल्मे उसके बाद भी की, लेकिन जुगल का करिअर भी आगे नहीं बढ़ पाया |