क्यों आजकल के फ़िल्मी सितारे नहीं पा सकते Amitabh Bachchan या Khans जैसी Super Stardom

Share with Friends!!

फिल्म ‘ कभी ख़ुशी कभी गम’ को इतनी खूबसूरती से निर्देशन करने वाले करण जौहर का कहना है कि आज के दौर के कलाकार अमिताभ बच्चन और खान्स जैसा स्टारडम नहीं पा सकते है | उन्होंने ये भी कहा कि सोशल मीडिया के कारण रणबीर कपूर,  रणवीर सिंह, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे तमाम सितारे है, जो स्टारडम हासिल करना चाहते है, लेकिन कर नहीं पा रहे है |  क्योकि इसकी दो वजह है | एक तो  सोशल मीडिया के कारण अब लोगो को पल पल की और हर छोटी बड़ी खबरे मिलती रहती है | जिसकी वजह से सितारों को लेकर जानने की इच्छा अब एक प्रकार से ख़तम हो गयी है |

Source

पहले के सितारों को समझने के लिए उनकी फिल्मे देखी जाती थी | और इसी से जुड़ा दूसरा कारण है महँगाई | अमिताभ, सलमान, और शाहरुख़ ने तो शुरू में ही अपने प्रशंसक जुटा लिए थे, जो नए कलाकार नहीं कर पा रहे है | पहले फिल्म देखना बहुत सस्ता था, और ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म देखते थे | लोग जिस कलाकार को पसंद करते थे, उसका प्रभाव उनके बच्चो पर भी होता था, वो भी उन्ही स्टार्स के फैंस हो जाते थे | लेकिन बदलते समय के साथ सिनेमा देखना महंगा हो गया| इससे लगभग 30% लोगो ने थियेटर से दूरी बना ली | यही वजह है कि सिनेमा  के साथ, फैंस अपने स्टार्स से भी दूर हो गए है |

Featured Image Source

loading...