Befikre फिल्म का है सबको बेसब्री से इंतज़ार (देखिये फिल्म का Trailer)

Share with Friends!!

साल 2016 भी अब लगभग ख़त्म होने जा रहा है, इस साल कई फिल्मो ने उम्मीद से दुगना बिजनेस किया वहीँ दूसरी और कई फिल्मे लोगो के दिलो में जगह नहीं बना पाई | अब आने वाले समय की बात करे तो आदित्य चोपड़ा की फिल्म बेफिक्रे रिलीज़ के लिए तैयार है | इससे पहले ‘ रब ने बना दी जोड़ी’ जैसी फिल्म बनाकर वो जनता की उम्मीद पर खड़े उतरे थे | परंतु इस बार वो कुछ बड़े स्तर पर ट्रेलर लांच करना चाहते है, और इसके लिए उन्होंने पेरिस में एफिल टावर को चुना है| वहीँ इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया जायेगा|

Source

इस फिल्म में रणवीर सिंह और वाणी कपूर मुख्य किरदार निभा रहे है | ये फिल्म 9  दिसम्बर को रिलीज़ होगी | आदित्य की फिल्मे हम पहले भी देख चुके है, उनकी फिल्मो का म्यूजिक पापुलर रहता है, तो सभी को  इस बार भी गानो का काफी इंतज़ार है | फिल्म में यूथ जोड़ी है, और आदित्य ने कहानी भी कुछ ऐसा ही सोचकर लिखी है | उम्मीद है, ट्रेलर युवा वर्ग को बहुत पसंद आएगा   इधर रणवीर सिंह भी पिछले कुछ सालो से हिट फिल्मो का दूसरा नाम बन चुके है | फैंस उन्हें हर लुक में पसंद भी करते है | पहली बार रणवीर सिंह और वीणा कपूर एक साथ परदे पर आएंगे |

Source

और इसमें कोई शक नहीं कि दोनों बतौर जोड़ी काफी फ्रेस लग रहे है, हम उनकी केमिस्ट्री का अंदाज़ा तो लगा ही सकते है | पोस्टर देखकर तो ये लगता है कि फिल्म बहुत रोमांटिक होगी | ये बॉलीवुड की पहली फिल्म है, जिसका ट्रेलर इतने बड़े स्तर पर रिलीज़ हो रहा है | इस फिल्म की शूटिंग फ्रांस में हुई है, तो ये तय है कि इस फिल्म का लोकेशन बहुत बढ़िया होगा || अब सिर्फ इंतज़ार है बेफिक्रे का बेसब्री से |

Featured Image Source

loading...