TV

टी वी पर फिर से दिखेंगे Karan Singh Grover

Share with Friends!!

टी वी  पर फिर से दिखेंगे करन सिंह ग्रोवर | साल 2016 में एक्ट्रेस बिपाशा बासु के साथ शादी करने के बाद करन ग्रोवर अभी गोवा में अपना जन्म दिन मना रहे है| वहाँ से लौटने के बाद, उनकी वापसी फिर से छोटे परदे पर होने जा रही है |

Source

वो पहले भी टीवी सीरियल ‘दिल मिल गए’ और ‘कबूल है’ जैसे सीरियल में अहम् किरदार निभाकर अपने फैंस के दिलो में जगह बना चुके है | परंतु इस बार वो किसी सीरियल में एक्टिंग करते नहीं बल्कि एक रियलिटी शो को होस्ट करते नज़र आएंगे | सूत्रों का कहना है कि करन सिंह ग्रोवर स्टार प्लस के रियलिटी शो ‘नच बलिए-8 ‘ को होस्ट करते हुए नज़र आने वाले है | करन के साथ इस शो में उनका साथ देने के लिए किसी और का नहीं बल्कि ‘कॉमेडी नाइट विथ कपिल’ में अपना हुनर दिखा चुकी कपिल की ‘बुआ’ यानि उपासना सिंह का नाम सामने आ रहा है |

Source

इस रियलिटी शो को जनता भी खूब पसंद करती है | ये मशहूर डांसिंग शो अप्रैल के महीने में शुरू होने वाला है | खबर है कि अब तक मिहिका वर्मा-आनंद, दिव्यंका त्रिपाठी-विवेक दहिया, भारती सिंह-हर्ष लिम्बाचिया और मोनालीसा-विक्रांत राजपूत का नाम ‘नच बलिए-8 ‘ में जोड़ियों के तौर पर फाइनल माना जा रहा है | देखना ये है कि करन सिंह ग्रोवर और उपासना इस शो को होस्ट करके जनता का कितना मनोरंजन करते है |

loading...