Bollywood में किस किस ने 3 ,4 या इससे भी ज्यादा शादियाँ की??

Next Article

Share with Friends!!

बॉलीवुड में किस किस ने 3 ,4  या इससे भी ज्यादा शादियाँ की | कहते है कि भगवान् जोड़ियाँ ऊपर से बना कर भेजता है | आइये देखे ऊपर से कितनी जोड़ियाँ एक इंसान के लिए बनती है | एक्ट्रेस बिपाशा बासु के पति करन सिंह ग्रोवर ने पिछले साल तीसरी शादी इस एक्ट्रेस से की है | 2008 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी की, फिर 2012  में को स्टार जेनीफर से दूसरी शादी की, वो भी उन्हें रास नहीं आयी |

Source

उसके बाद 2016  में करन ने बिपाशा से शादी कर ली | आपको शायद पता ना हो कि मशहूर सिंगर अदनान सामी ने भी तीन बार निकाह का मज़ा चखा है | उनका पहला निकाह  एक्ट्रेस जेबा बखित्यार से हुआ | फिर दुबई बेस्ड सबाह गलादेरी से दूसरा और फिर तीसरा निकाह  उन्होंने रोया फरयादी से किया | सबकी चहेती, बहुत बार नेशनल अवार्ड जीत चुकी, करोडो दिलो की धड़कन विद्या बालन के पति सिद्धार्थ ने भी अपनी तीसरी शादी इस एक्ट्रेस के साथ रचाई है | विद्या से पहले उन्होंने दो शादियां की थी | अब अगर बात की जाए सिंगर और एक्टर किशोर कुमार की, उन्होंने चार शादियां करके अपने आप को खुशनसीब माना था |

Source

उन्होंने तो चारो खूबसूरत अदाकाराओं के साथ शादी की थी | इनकी पहली शादी रूमा गुहा, फिर जानी मानी एक्ट्रेस मधुबाला से दूसरी, इसके बाद तीसरी शादी एक्ट्रेस योगिता बाली से और अंत में चौथी शादी लीना चंद्रावरकर से हुई | हम आपको बता दे कि पुराने परंतु हैंडसम एक्टर कबीर बेदी ने भी चार चार शादियां की है | उनकी चौथी पत्नी तो कबीर बेदी की बेटी से भी छोटी है | कबीर ने चौथी शादी अपने से 30 साल छोटी ब्रिटिश मूल की एक्ट्रेस परवीन दुसांज से की है |

Next Article
loading...