प्रियंका चोपड़ा अब दुनिया की दसवीं नहीं बल्कि आठवीं एक्ट्रेस बन गई है सबसे ज्यादा कमाई करने वाली

Prev Article

Share with Friends!!

प्रियंका चोपड़ा अब दुनिया की दसवीं नहीं बल्कि आठवीं एक्ट्रेस बन गई है सबसे ज्यादा कमाई करने वाली। ये सभी जानते है कि प्रियंका ने जितना नाम हॉलीवुड में कमाया है, उतना अभी तक किसी ने नहीं कमाया। क़्वान्टिको से प्रियंका को अंतर्राष्टीय स्तर पर पहचान मिली। उसने कई अवार्ड्स भी जीते। अब प्रियंका चोपड़ा के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका को फ़ोर्ब्स की सालाना सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘टॉप 10’ अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल किया गया है।

Source

इस लिस्ट में सोफिया वर्गारा नंबर एक पर है। बॉलीवुड में बेहद सफल रही प्रियंका ने क़्वान्टिको टीवी शो के जरिये विदेशी टीवी शोज़ में एंट्री की थी। सबसे ज्यादा कमाई करने वालो की लिस्ट में प्रियंका पहले दसवे नंबर पर थी। लेकिन प्रियंका ने हॉलीवुड फिल्म बेवॉच के रिबूट वर्ज़न में काम करके, अपनी पहचान को मजबूत करते हुए, अपने आप को आठवे पायदान पर पहुंचा दिया है।

Source

इसी के साथ हाउस ऑफ़ कार्ड्स के रोबिन राइट अब 9वे स्थान पर लुढ़क गए है। वैसे हाल ही खबर आई है कि प्रियंका ‘न्यूटन’ के ऑस्कर में जाने से खुश नहीं है, क्योकि डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका को अपने प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ से काफी उम्मीदें थी।  

Prev Article
loading...